जब दुनिया को बचाने के लिए उसे उस ज्ञान के पीछे जाना पड़ेगा, जो दुनिया को खत्म कर सकता है… सम्राट अशोक के युग में नौ ऐसी पुस्तकों को छिपा दिया गया था, जिनमें मानव सभ्यता के सबसे खतरनाक रहस्य बंद थे—मन को नियंत्रित करने से लेकर जीवन, पदार्थ, ऊर्जा, सूचना, पृथ्वी और स्वयं ब्रह्मांड को समझने तक। लेकिन इन नौ पुस्तकों में से सबसे खतरनाक थी नौवीं पुस्तक। उसमें ऐसा ज्ञान था जो यह बता सकता था कि— “एक पूरी सभ्यता को कैसे समाप्त किया जा सकता है।” सदियाँ बीत गईं। दुनिया बदल गई। लेकिन वह ज्ञान कभी पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ। “अगर WREATH को पता चल गया कि वह इस पूरी कहानी का हिस्सा क्यों है… तो क्या वह खुद को बचा पाएगा?” वह एक ऐसी लड़ाई में प्रवेश कर चुका है— जो शायद उसके जन्म से बहुत पहले शुरू हो चुकी थी।

Independent comic creator ✍️ Hindi/Hinglish stories, unique characters & exciting worlds. Follow my journey and discover my comics! 📖✨